फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान का तालाब में उतरता मिला शव

Sun, 23 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर निवासी एक किसान शुक्रवार शाम फसल की रखवाली करने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव खेत से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में उतराता मिला। ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर निवासी चेतराम (55) शुक्रवार शाम छुट्टा फसल की रखवाली करने लिए खेत गए थे। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों को उसका शव गांव से कुछ दूरी पर तालाब में उतराता मिला। वहीं, किसान की लाठी व टार्च खेत में पड़ी मिली। कुछ ग्रामीण शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत की बता कह रहे है। लेकिन ग्रामीण टार्च और लाठी खेत में पड़ी होने की बात कहकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें