पयागपुर के सिपहिया और हरदी के कुटी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर/महसी(बहराइच)। अलग अलग दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वहीं तीन लोग बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए। जहां हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर उपजिलाधिकारी भी सीएचसी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के सिपहिया गांव निवासी शेर बहादुर उर्फ कोयले (44) शनिवार को अपने खेत पर पौधारोपण कर रहे थे। इसी दौरान तेज गरज के साथ उन पर बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आननफानन में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम है। वहीं सूचना पाकर उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं हरदी थाना क्षेत्र के कुटी गांव के बाहर शनिवार को परसौना निवासी रजनीश यादव (18), अजय (10) और सहजराम (42) मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान भैंस पर बिजली गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। हादसा देख तीनों बेहोश होकर गिर गए। पास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।