फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, पुत्र समेत दो झुलसे

Sat, 04 May 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घर के पास स्थित मंदिर के सामने खराब हैडपंप को सही करते समय उसके ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से पाइप छू जाने से बुजुर्ग किसान करंट की चपेट में आ गया। उसको बचाने के लिए दौड़े पुत्र सहित दो लोग भी करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन बिजली आपूर्ति बंद करवाते हुए झुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के गदामार्गकलां गांव निवासी तुलसीराम (68) बृहस्पतिवार की रात घर के पास स्थित लगे हैडपंप को सही कर रहे थे। इसी दौरान पाइप का कुछ हिस्सा निकालते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में पास मौजूद तुलसीराम का पुत्र मिश्रीलाल (40) व गांव के तीरथराम (56) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तुलसीराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई बाबूराम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता थे। तीन पुत्र मिश्रीलाल, प्रधान, अनिल और दो पुत्रियां हैं। मौत से परिजन रो-रो रोकर बेहाल हैं।
प्रभारी निरीक्षक हरदी संतोष कुमार सरोज ने बताया कि नल ठीक करते समय बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए थे, जिसकी मौत हो गई। वहीं उन्हें बचाने के चक्कर में गांव के अन्य दो लोग भी झुलस गए हैं। पंचनामा कोतवाली नगर की पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें