फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 27.73 करोड़ से संवरने लगा फखरपुर-जैतापुर मार्ग

Wed, 29 Mar 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी(बहराइच)। जर्जर व कम चौड़े फखरपुर-जैतापुर मार्ग की सूरत संवारने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को 27.73 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया। एक साल में इसके सुदृढ़ीकरण वा चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर स्थित फखरपुर ब्लाॅक मुख्यालय से जैतापुर कस्बे की दूरी 11.22 किलोमीटर है। यह सड़क वर्षों से बदहाल व कम चौड़ी है। इससे महसी व कैसरगंज क्षेत्र के करीब सौ गांवों की दो लाख से अधिक आबादी को ब्लाॅक, जिला व राजधानी मुख्यालय तक जाने में होती है। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के प्रयास से महसी व कैसरगंज को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिली। मंगलवार को विधायक ने मणि इंटर काॅलेज के पास सड़क किनारे हवन-पूजन कर सड़क निर्माण का शुभारंभ कराया। उन्होंने बताया कि यह सड़क 27.73 करोड़ की लागत से एक वर्ष के भीतर बनाई जाएगी। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक को दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घूरदेवी से लेकर सरसठ बेटौरा तक सीसी रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। कैसरगंज के कुंडासर से लेकर नानपारा तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस सड़क के बनने के बाद लोग घंटों की दूरी मिनटों में तय कर सकेंगे। इस दौरान जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि फखरपुर रणवीर सिंह, तेजवापुर रमांकर पांडेय, बीडीओ शैलेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें