फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ईवीएम की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के हवाले

Wed, 15 May 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को रखा गया गल्ला मंडी परिसर के स्ट्रांग रूम में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले की बहराइच लोकसभा सीट का मतदान होने के बाद गल्ला मंडी में ईवीएम मशीनें रखवाई गई हैं। ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा अर्धसैनिक बल के हवाले की गई है। मंगलवार को डीएम मोनिका रानी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। मौजूद सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया गया है। जिले में सोमवार को हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने रात में ही ईवीएम मशीनें जमा करा दी थीं। जिन्हें स्ट्रांगरूम में रखवाया गया है। लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभाओं के मतदाताओं की ईवीएम मशीनें चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में कक्षों में रखी गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों की दी गई है। बैरिकेडिंग पर पीएसी तैनात की गई है। वहीं, मंडी में बनाए गए बैरियर पर पुलिस बल लगाया गया है। स्ट्रांग रूम स्थल का समय समय पर उच्चाधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देंश भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें