महसी के पूरेगंगाप्रसाद गांव में पानी में डूबी फसल को बटोरते किसान।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बारिश खत्म अरसा बीत गया लेकिन विनाश लीला पीछा नहीं छोड़ रही है। इसी की एक बानगी है महसी विकास खंड में खेतों में भरे पानी के बीच धान टटोलते किसानों की यह तस्वीर।
ग्राम पंचायत पूरे गंगा प्रसाद एवं ग्राम पंचायत सिंगिया नसीरपुर के किसानों ने बताया कि धान की नर्सरी लगाने के बाद किसान सूखा पड़ने से परेशान थे। लेकिन बाद में बहुत ज्यादा बारिश हुई और खेतों में जल जमाव हो गया। अब धान की फसल पककर तैयार है लेकिन खेतों में एक से दो फीट पानी भरा है। कई जगह धान खेतों में गिर गया है। जिसमें अंकुर निकल आए हैं। ऐसे में खून पसीने की जितनी कमाई बचा पा रहे हैं उसे घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। (संवाद)