श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के घोरमा परसिया पशु सेवा केंद्र में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी राणा प्रताप वर्मा का स्थानांतरण सात माह पूर्व देवरिया जिले के लिए हुआ था। इतना समय बीतने के बाद भी वह अपनी तैनाती स्थल पर डटे हैं। सीवीओ डॉ. मानव ने बताया कि राणा प्रताप वर्मा के पास पशुधन प्रसार अधिकारी घोरमा परसिया के साथ ही पशु चिकित्सालय गिलौला व सोनवा का भी प्रभार है। उन्हें कटरा में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार आर्या को प्रभार सौंपने का आदेश 30 अगस्त को जारी किया गया था। लेकिन अब तक प्रभार नहीं सौंपने से उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। पदभार सौंपने के बाद ही उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। (संवाद)