श्रावस्ती। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में जिले के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने विश्वविद्यालय में शुरू किए गए शैक्षणिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विश्वविद्यालय में खोले जाने वाले विभिन्न संकायों व विभागों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती जिले की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानन्द सिंह, प्रधानाचार्य रामबिहारी वाजपेयी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश पांडेय, महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त आदि मौजूद रहे।