फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आपातकाल को कालादिवस के रूप में मनाया

Sun, 25 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस द्वारा घोषित किए गए आपातकाल को कालादिवस के रूप में मनाते हुए आपातकाल के इतिहास को कार्यकर्ताओं संग साझा किया।
विज्ञापन


भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा व जिले के सांसद अक्षयवर लाल रहे। कार्यक्रम में सांसद टम्टा ने लोकतंत्र के सेनानियों से कहा कि सभी आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के दौरन कांग्रेस की बर्बरता की कहानी सुनाकर व उसको लिखकर तभी दुनिया से प्रस्थान करें।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा किस तरह से यातनाएं दी गईं। मीसा व डीआईआर जैसे संगीन धाराओं में लोगों को बिना किसी अपराध के निरुद्ध किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सांसद ने आपातकाल के दौरान अपने साथ हुए उत्पीड़न को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए कई घटनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी लाल वर्मा ने कहा कि संगठन व पार्टी नेतृत्व के आदेश के चलते उन्होंने गिरफ्तारी नहीं दी थी। उन्होंने पूरे कालखंड तक भूमिगत रहने की दास्तां बयां की।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी दिनेश जायसवाल व अजय सिंह विसेन ने 19 माह तक झेली गई कारागार की यातनाओं का वर्णन किया। कार्यक्रम को विधायक सरोज सोनकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान एमएलसी डाॅ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने कार्यक्रम मे मौजूद लोकतंत्र सेनानियों को मार्ल्यापण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह व जिला मंत्री डा.डिंपल जैन ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें