बिछिया। सुजौली रेंज के बनकटी गांव के किनारे शुक्रवार शाम हाथियों का झुंड दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और गजमित्रों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। रेंजर नीरज श्रीवास्तव के निर्देश पर गजमित्र जगप्रीत सिंह और सोनू कुमार मौके पर पहुंचे। रेंजर ने ग्रामीणों से शाम के समय जंगल के किनारे और खेतों की ओर जाने से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है, गजमित्र लोगों को जागरूक कर रहे हैं।