फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथियों ने मचाया उत्पात, स्कूल की खिड़की तोड़ चट कर गए राशन

Sun, 06 Oct 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा के प्राथमिक विद्यालय गिरिजापुरी में टस्कर हाथियों द्वारा खिड़की तोड़कर खाया गया खाद्या
विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी सिंचाई काॅलोनी पहुंचे हाथी, दहशत का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। कतर्नियाघाट के गिरिजापुरी सिंचाई काॅलोनी में शनिवार की रात टस्कर हाथियों के झुंड ने प्राथमिक विद्यालय की खिड़की तोड़ दी। हाथी उसमें रखा मिड डे मील का राशन चट कर गए। हाथियों की दस्तक के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कतर्नियाघाट रेंज के सिचाई काॅलोनी गिरिजापुरी में शनिवार की रात ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। इस दौरान रात में टस्कर हाथियों के एक झुंड ने दस्तक दी। हाथियों के झुंड ने प्राथमिक विद्यालय की दो खिड़कियों को तोड़ दिया और कक्ष में रखे मिड डे मील का राशन चट कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी सूचना रेंजर रामकुमार को दी। सूचना पर गजमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया। बीट इंचार्ज वन रक्षक अकील अहमद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हशन व गजमित्रों की टीम गांव में मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें