फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमुनिहा गांव में हाथी ने रौंदी छह बीघा फसल

विज्ञापन
जमुनिहा गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई धान-गन्ने की फसल। 
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जमुनिहा गांव में एक टस्कर (दांत वाला हाथी) ने किसानों की छह बीघा धान और गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। शनिवार शाम यह हाथी बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर भी आ गया था, जिससे करीब 10 मिनट तक आवागमन रुका रहा। करीब एक घंटे बाद टस्कर जमुनिहा गांव पहुंचा। यहां उसने किसान मुन्ना, जितेंद्र, रमेश, संतोष, गणेश और राम सिंह की फसल नष्ट की। लगभग छह बीघा फसल रौंदकर बर्बाद की गई और कुछ खा भी गया। सूचना मिलने पर जमुनिहा गजमित्र टीम ने ग्रामीणों को मेगाफोन से अलर्ट किया। न्यूज नेचर एन्वायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी के जैनुल आबदीन ने भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि टस्कर की निगरानी के लिए गश्त बढ़ाई गई है। फसल नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें