फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दिनभर बिजली गुल, 18 हजार की आबादी प्रभावित

Mon, 15 Jul 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। फखरपुर फीडर से रामगढ़ी उपकेंद्र को वाली बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की करीब 18 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी में बिजली-पानी को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन

फखरपुर फीडर से रामगढ़ी उपकेंद्र को आपूर्ति होने वाली बिजली आपूर्ति रविवार सुबह में अचानक बंद हो गई। कई घंटे इंतजार करने के बाद जब लोगों ने रामगढ़ी उपकेंद्र के अधिकारियों से संपर्क करना शुरू किया, तो अधिकारी आपूर्ति ठप होने का सटीक जवाब नहीं दे सके। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। क्षेत्र के ग्रामीण जितेंद्र सिंह, सुशील, अनिल, जगदंबा आदि ने बताया कि 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। सभी बिजली उपकरण दगा दे गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी में छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है।
मामले में फखरपुर फीडर के जेई ने बताया कि विद्युत संयत्र में तकनीकि खराबी आने से आपूर्ति ठप हुई है। कर्मचारी आपूर्ति को दुरुस्त कराने में जुटे हुए है। रात करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें