फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 54 बड़े बकायेदारों के काटे विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग की टीम ने राजस्व वूसली अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 54 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शनों को काटकर सभी को चेतावनी दी।
विज्ञापन

रिसिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहम्मद अरशद की अगुवाई में विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नगर के छह मोहल्लों का निरीक्षण करते हुए एक लाख से अधिक 54 बकायेदारों उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों को काटकर सभी से तत्काल बकाया धनराशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया। टीम ने चेतावनी भी दी अगर काटे गए कनेक्शन को पुन: जोड़ने की कोशिश की गई, तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें