फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दोहरी नागरिकता वाले वोटर बनेंगे मुसीबत

Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित पांडेयबहराइच। नेपाल सीमा से सटे देवीपाटन मंडल के तीन जिलों बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में हजारों लोग ऐसे हैं जिनके पास दोनों देशों की नागरिकता है। ये लोग चुनाव के समय वोट देने भी आ जाते है। अब ये वोटर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व पुलिस-प्रशासन के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। अफसरों ने भी सीमा क्षेत्र के इलाकों में पुलिस व एसएसबी के जवानों को ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं जो फर्जी तरीके से वोट देने का काम करते है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में दोहरी नागरिकता का मामला पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। नेपाली नागरिक सीमा क्षेत्र में जमीन व मकान की खरीद-फरोख्त कर अपनी पैठ बना रहे हैं। नेपाली नागरिक होने के बावजूद वे चुनाव में भारतीय बनकर वोट भी डालते हैं। नेपाल से श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर की तकरीबन 250 किमी. सीमा लगी है। रूपईडीहा, मिहींपुरवा कस्बा व भरथा रोशनगढ़, असनहरिया, घोड़दवरिया, तुरषमा आदि ऐसे गांव हैं, जिनका आधा हिस्सा भारत में व आधा हिस्सा नेपाल में है। इन गांवों के अधिसंख्य लोग भारत व नेपाल दोनों देशों के नागरिक हैं। नेपाल के पचपेड़वा, कोटिया, रोशनपुरवा, बाहूपुरवा आदि गांवों के लोगों के तो यहां खेत भी हैं। नेपाल के नरयनापुर, गंगापुर, खोदवा व भगवानपुर के तमाम लोगों के पास भारत का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बना हुआ है। दोहरी नागरिकता का मामला हर पंचायत चुनाव में उठता है, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही होती है।

दोनों देशों के वोटर कार्ड का करते उपयोग
पुलिस व प्रशासनिक सूत्रों की माने तो नेपाल के सीमावर्ती जिलों में रह रहे दोहरी नागरिकता वाले दोनों देशों के तकरीबन 25 हजार लोग दोनों देशों में होने वाले छोटे-बड़े चुनाव को भी प्रभावित करते हैं। खुली सीमा के चलते इस कार्य में उन्हें बहुत मुश्किल भी नहीं होती है। इनमें तमाम लोगों के पास दोनों देशों के वोटर कार्ड भी बने है। ऐसे में निकाय चुनाव में भी यह फर्जी वोटिंग कर सकते हैं। बहराइच में मिहीपुरवा व रूपईडीहा नगर पंचायत व नानपारा नगर पालिका परिषद में इसका असर पड़ सकता है। वहीं श्रावस्ती व बलरामपुर जिले में भी सीमावर्ती क्षेत्र की नगर पंचायतों में प्रभाव रहता है।
विज्ञापन


फर्जी मतदान करने वालों पर होगी सख्ती
नेपाल सीमा से सटे इलाके में दोहरी नागरिकता से वोटिंग करने वाले लोगों को लेकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। रूपईडीहा में बैठक कर दोनों अफसरों ने आम लोगों से अपील करने के साथ अफसरों को भी यह निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करें। डीएम ने कहा है कि ऐसे लोग चिन्हित किए जाएं जो फर्जी तरीके से मतदान करने का काम करते है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी बात कही गई है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें