चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत ककरा नेवादा निवासी सुंदरपता (60) मंगलवार शाम पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। गांव निवासी महंत यादव ने बताया कि हादसे के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग पहुंचे, तो आनन-फानन उनको निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।