फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल मोगलहा निवासी जहीर खान ।
विज्ञापन
बहराइच। मोगलहा निवासी मो. जहीर खान पर बृहस्पतिवार सुबह कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के नोंचने से उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में जख्म हो गए। चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, मो. जहीर खान सुबह पैदल कहीं जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचते ही कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और कुत्ते ने उन्हें नोंच डाला। परिजनों के पहुंचने तक उनके शरीर पर कई जख्म हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें