बहराइच। कोतवाली देहात के नारायणसिंह पुरवा निवासी राजेश ने बताया कि उनके पिता रामचंदर निषाद सोमवार को घर से बाइक की सर्विसिंग करवाने के लिए बेडनापुर गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान बहराइच-भगवानपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।