महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी राधेश्याम मिश्र (85) रविवार की सुबह शौच करने गये थे। नहर के पास पहुंचने पर पैर फिसल गया और पानी में डूब गये। सूचना पर हरदी पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को निकाला गया। हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलदादपुर निवासी बृजेश कुमार जमीन के मामले में हेराफेरी कर रहा था। एक ही जमीन को दो लोगों को बैनामा कर दिया था। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को मरौचा चौराहे के पास से बृजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)
नशीली दवा के साथ युवक दबोचा
बहराइच। कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बगिया गांव निवासी सिराजुद्दीन नशीली दवा लेकर कहीं जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसआई राजेश पांडेय को दलबल के साथ मौके पर भेजा गया। टीम ने आरोपी को 35 टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया। (संवाद)