फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बड़े भाई की लाठियों से पीटकर हत्या

Thu, 04 May 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहिंपुरवा (बहराइच)। एक युवक की छोटे भाई ने बुधवार सुबह लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। आरोपी को मनोरोगी बताया जा रहा है। परिजन वारदात का कोई कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी सुजीत रावत (32) बुधवार सुबह सो रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे उनके छोटे भाई रंजीत कुमार रावत ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार से सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया। वहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के मुताबिक हत्या आरोपी ने छह माह पूर्व अपने पिता की भी लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नही दी थी। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें