शिवपुर। पाठक पुरवा गांव में बुधवार शाम एक आठ वर्षीय बालिका की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव निवासी रामदीन निषाद की पुत्री गौरी (8) शाम करीब साढ़े छह बजे शौच के लिए सरयू नदी की ओर गई थी। इसी दौरान नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को डूबते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस गांव पहुंची है मामले की जांच की जा रही है।