बहराइच के चौक बाजार में एक प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान नमूना भरते खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अ
बहरइच। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की ओर से शुक्रवार से मिलावटखारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नानपारा व जिला मुख्यालय स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामार कर आठ संदिग्ध नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली आदि त्योहारों को देखते हुए डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर एफएसडीए विभाग के अभिहित अधिकारी अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। चौक बाजार में टीम ने दो कुट्टू का आंटा और एक मूंगफली दाने के संदिग्ध नमूनों को एकत्रित किया। इसके बाद नानपारा में मनीष इंटर प्राइजेज की दुकान से सौंफ, देशी घी और आटा के एक-एक नमूने, जय मां दुर्गे और मयूरी ट्रेडर्स की दुकान से एक-एक साबूदाने के संदिग्ध नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
डीओ अमर सिंह ने बताया कि शहर से तीन और नानपारा नगर क्षेत्र स्थित दुकानों से पांच संदिग्ध नमूनों को एकत्रित किया है। सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी मुकेश श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, विवेक कुमार, अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
..................