फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में दिखा आठ फीट लंबा मगरमच्छ, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। कस्बे के मुख्य चौराहे से सुरजीपुरवा जाने वाले मार्ग के पास स्थित तालाब में रविवार को आठ फीट से अधिक लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे ग्रामीण सहम गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर अहमद हसन और रेंजर ओंकार नाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने तालाब में जाल लगाया है। मगरमच्छ की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाया जा सके। वन विभाग ने लोगों को तालाब के पास नहीं जाने की सलाह दी है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंटू वर्मा, कैलाश जायसवाल, गजेंद्र सिंह और हर्षित सिंह (टीएसए) को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें