फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुख्य मार्गों पर नहीं दौड़ सकेंगे ई रिक्शा

विज्ञापन
बहराइच शहर में दौड़ रहे ई रिक्शा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहरों में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर प्रतिदिन यातायात कर्मी लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मशक्कत करते दिखाई पड़ते हैं। अब जाम की समस्या से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर मुख्य मार्गों पर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू की गई है। शीघ्र ही सभी ई-रिक्शा का संचालन मुख्य मार्गों पर बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के अनुसार सदर क्षेत्र के साथ ही तहसील कैसरगंज, नानपारा व मोतीपुर में वर्तमान समय में पांच हजार ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इसमें से करीब साढ़े तीन हजार ई-रिक्शा सिर्फ बहराइच शहर में फर्राटा भर रहे हैं। ई-रिक्शा के संचालन के लिए कोई रूट न निर्धारित होने से मुख्य मार्गों समेत चौक चौराहों व संकरी गलियों में इनका संचालन किया जा रहा है।
बेतरतीब तरीके से संचालित हो रहे ई-रिक्शा आए दिन मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालक मनमाने तरीके से जगह-जगह सवारियां बैठाते हैं। इसके साथ ही नो पार्किंग समेत गलियों व प्रमुख चौराहों पर भी ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। एआरटीओ विभाग की ओर से ई-रिक्शा के संचालन के लिए परमिट जारी नहीं किया जाता है। वहीं कई ई-रिक्शा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होता। जिससे यह मनमाने तरीके से सभी मार्गों पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

ई-रिक्शा के कारण सर्वाधिक समस्याएं बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार, छावनी चौराहा समेत अन्य स्थानों पर आ रही है। सुबह से लेकर शाम तक ई-रिक्शा के कारण लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। अब सभी ई-रिक्शों को मुख्य मार्ग से हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की जाएगी। ई-रिक्शों के संचालन के लिए संपर्क मार्गों समेत अन्य मार्ग चिह्नित किए जाएंगे। ई-रिक्शा संचालक सवारियां लेकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाएंगे व वहां से सवारियां ले जाएंगे, लेकिन मुख्य मार्गों पर वह ई-रिक्शा संचालित नहीं कर सकेंगे।
सर्वे कर निर्धारित किया जाएगा मार्ग
ई-रिक्शा के संचालन के लिए एआरटीओ, यातायात, नगरपालिका व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कर मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्गों पर ही ई-रिक्शा संचालित किए जा सकेंगे। इसके बाद प्रति माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
जाम की समस्या होगी दूर
अधिकांश स्थानों पर ई-रिक्शा के गलत संचालन के कारण मुख्य मार्गों व चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा। मार्ग निर्धारित न होने के कारण शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा काफी संख्या में संचालित हो रहे हैं। मुख्य मार्गों पर इनका संचालन बंद करने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। -ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें