फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Sun, 17 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। गोंडा जिले के कोतवाली देहात निवासी एक बाइक सवार को लखनऊ-गोंडा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा नाहर निवासी आलोक कुमार दूबे (24) किसी काम से लखनऊ गए थे। लौटते समय जरवलरोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोंडा मार्ग पर झुकिया ओवरब्रिज के पास उन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने रौंद दिया। आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहगीरों के मुताबिक मृतक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें