बहराइच। रक्तदान कर हृदय रोग, ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने पर रक्तदान कर सकता है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भारी संख्या में पहुंच कर महादानी बनें। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फखरपुर में अमर उजाला व इंडियन बैंक के संयुक्त शिविर में पहुंच कर रक्तदान करें।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी जेपी मौर्या ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि 48 किलो से अधिक वजन का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें रेडक्रास सोसाइटी, व्यापार मंडल, रोटरी व लायंस क्लब, वन विभाग, एसएसबी, पुलिस व इंडियन बैंक ब्रांच बुबकापुर मरौचा आदि जिले के कई सामाजिक संस्थाएं रक्तदान करने के लिए शामिल होंगी। इंडियन बैंक के रक्तदान शिविर में एजीएम रवीन्द्र सिंह, एलडीएम जीतेन्द्र नाथ भी मौजूद रहेंगे।
अमर उजाला के रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सुबह 9.45 बजे करेंगे। शिविर में इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबरों पर पंजीकरण करा सकते हैं। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
इन नंबरों पर कराएं
रक्तदान करने के लिए मोबाइल नंबर 9368724181 व 9454593468 पर मैसेज भेजकर या फोन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।