फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारासिंघा को कुत्तों ने नोचकर किया घायल

Sat, 01 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। नानपारा वन रेंज के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार सुबह जंगल से भटक कर बारासिंघा व हिरन पहुंच गए। बारासिंघा को देख कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसे नोच कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे छुड़ाया। वहीं, हिरन कुत्तों से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


नानपारा वन रेंज के भगवानपुर में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे जंगल से भटक कर एक बारासिंघा गांव में पहुंच गया। बारासिंघा के गांव में घुसते ही कुत्तों ने घेरकर उसे नोचना शुरू कर दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बारासिंघा को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाते हुए वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया।
नानपारा वन रेंज के ही मुसल्लमपुर में शनिवार सुबह आठ बजे एक हिरन गांव में पहुंच गया। गनीमत रही कि उस पर कुत्तों की नजर नहीं पड़ी। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि दोनों वन्य जीवों को रूपईडीहा के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें