फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इलाज के नाम पर डॉक्टर ने वसूल लिए 20 हजार रुपये

Tue, 25 Jun 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्दा (बहराइच)। सीएचसी में इलाज के नाम पर चिकित्सक द्वारा 20 हजार रुपये वसूलने का एक मामला प्रकाश में आया है। मरीज की हालत में सुधार न होने पर तीमारदार उन्हें लेकर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भेरी अस्पताल चले गए। पीड़ित ने सीएचसी अधीक्षक से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

नवाबगंज के बक्शी गांव निवासी बाकर अली ने बताया कि सोमवार सुबह तीन बजे उनके पिता करामत अली को किसी जहरीले सांप ने डस लिया था। वह अपने पिता को लेकर सुबह चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा पहुंचे, यहां पर एक डॉक्टर मिले। उनसे इलाज करने के लिए कहा गया तो, उन्होंने अस्पताल में दवा न होने की बात कही। थोड़ी देर बाद वह पिता का इलाज करने लगे। उन्होंने इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। इसपर डॉक्टर ने 10 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये दूसरे नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कराया।
इस संबंध में पीड़ित ने अपना वीडियो बयान भी दिया है। पीड़ित ने बताया कि पिता की हालत ठीक न होने पर उन्हें लेकर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी पर की जाएगी कार्रवाई
पीड़ित की तरफ से मामले की लिखित शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मनु शर्मा, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें