फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: 20 निवेशकों को डीएम ने सौंपे अनुबंध पत्र

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने तथा निवेशकों को तकनीकी सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने की। बैठक में उपस्थित 20 निवेशकों को 85.25 करोड़ लागत के अनुबंध पत्र भी डीएम द्वारा प्रदान किए गए।इस मौके पर डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिले में पर्यटन, कृषि तथा कृषि उत्पाद आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में निवेशक खाद्य प्रसंस्करण तथा पर्यटन आधारित उद्योगों में निवेश करें। जिला प्रशासन की ओर से निवेशकों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। डीएम ने कहा कि कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है। इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर जिले में पर्यटकों की संख्या में बहुत इजाफा होगा। पर्यटन के सहारे जिले के विकास को गति प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से पौष्टिक अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोटे अनाज मडुआ, ज्वार, सावा, चना, बाजरा, रागी एवं कोदो आदि की खेती को प्रोत्साहित किया जाना है। आने वाला समय मोटे अनाज का ही है। इसलिए निवेशकों को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में डीएम ने कहा कि निवेेशकर्ताओं को यदि किसी विभाग से कोई समस्या आ रही है तो संबंधित निवेशक लिखित रूप से अपनी समस्या से उन्हें अवगत करा दें। आगामी 15 मार्च तक उसका समाधान कराकर निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर पर उद्यमी गौरीशंकर भानीरामका, सीआरओ अवधेेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ.एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें