फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाहर से दवा लिखने की शिकायत डीएम से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

महर्षि बालार्क चिकित्सालय में स्थापित नवीन ओटी का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान वे मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने इमरजेंसी में ओटी का फीता काटकर उद्घाटन किया। निरीक्षण के समय एक मरीज ने डीएम से शिकायत किया कि डॉक्टर ने बाहर की दवा लिख दी है। इस पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
बीते 20 जुलाई को डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें तमाम कमियां मिली थीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन का तत्काल कमियां दूर करने का निर्देश दिया था। इसी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को वे फिर निरीक्षण करने पहुंची। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिल्ड्रेन वार्ड, पीआईसीयू, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की। इस दौरान एक मरीज ने डीएम से शिकायत किया कि वह आंख के डॉक्टर को दिखाया। इस पर उन्होंने बाहर से आई ड्रॉप लेने को लिख दिया। इस पर डीएम ने कहा कि बाहर की दवा किन परिस्थितियों में लिखी गई है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि ओपीडी के सामने तीमारदारों व मरीजों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कर दी गई है। सभी ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1900 मरीज आते हैं। मरीजों की संख्या के अनुसार पार्किंग व पेयजल तथा साफ-सफाई के प्रबंध कराएं जा रहे हैं। मैटरनिटी विंग में भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करा दी गयी है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएमएम पाण्डेय व चिकित्सालय प्रबंधक रिजवान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें