फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिले को मिलीं आठ मोबाइल वेटनरी यूनिट

Mon, 27 Mar 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीमार मवेशियों का इलाज करने के लिए जिले को आठ मोबाइल वेटनरी यूनिट प्रदान की गई हैं। टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करते ही यूनिट मौके पर पहुंच कर मवेशियों का इलाज करेगी। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जन प्रतिनिधियों व अफसरों ने मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के विभिन्न हिस्सों में मवेशी इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। दरवाजे पर ही मवेशियों का इलाज इसके लिए इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से आठ मोबाइल वेटनरी यूनिट जिले को मिलीं हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि शासन स्तर से मिले 8 वाहनों में से प्रत्येक तहसील पर एक-एक व जिला मुख्यालय पर दो वाहन मौजूद रहेंगे। टोल फ्री नम्बर 1962 पर मिलने वाली सूचना पर पशुपालकों के द्वार पहुंच कर कर्मी मौके पर पहुंचकर मवेशियों का इलाज करेंगे। एंबुलेंस जिला प्रभारी सुधीर मणि त्रिपाठी ने बताया कि यूनिट में डॉक्टर, वेटनरी और एंबुलेंस चालक हमेशा मुस्तैद रहेंगे। इस अवसर पर एमएलसी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनन्द गोंड, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा प्रभारी ने बताया कि जिस तरह 102 और 108 एंबुलेंस का संचालन मरीजों को अस्पताल और घर ले जाने के लिए किया जा रहा है। ठीक उसी तरह गांव और गोशाला पहुंच कर यूनिट के कर्मी मवेशियों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें