फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 6139 में से 5935 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निपटारा

Thu, 17 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने सेवा से संतृप्तिकरण शिविर का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर (बहराइच)। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर निस्तारित करने के लिए वृहस्पतिवार को चौधरी सियाराम इंटर कालेज में सेवा से संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 6139 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से 5935 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर 35 विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि असंतृप्त पात्र लोगों को संतृप्त करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति इस बात प्रमाण है कि इस क्षेत्र के लोग जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन का जागरूक होना बहुत जरूरी है। जिन लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया है उनका काम जरूर होगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों की जांच व टीकाकरण, परिवार नियोजन, राशन कार्ड बनाये गये। इसके साथ ही जाब कार्ड भी बनाए गए। इंडियन बैंक में खाते खोले गये, ऋण स्वीकृत किया गया। पेंशन, आय, जाति, निवास एवं कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। शिविर में माधोपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डीएम व सीडीओ कविता मीणा को खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक नरेंद्र सिंह, बैंक प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, तुषार वर्मा, प्रधान हासिर खां सहित अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें