बहराइच। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए योजना संचालित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे दिव्यांगजन जिनकी वार्षिक आय 40,080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र के दिव्यांगजन जिनकी वार्षिक आय 56,400 रुपये से अधिक नहीं है, इसके पात्र होंगे। दिव्यांगजन सशक्सीकरण अधिकारी ने बताया कि लाभार्थी के पास सीएमओ द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। पात्र दिव्यांगजन विभाग की वेबसाइट divyangjan.gov.in पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।