बहराइच। जिले के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को सत्यनिष्ठा से समृद्धि जागरूकता सप्ताह के तहत ऑनलाइन शपथ लेने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित फोन नंबर पर ओटीपी दर्ज करने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिसे कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना अनिवार्य है। किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना ने बताया कि सभी को तत्काल प्रमाण पत्र भेजने को कहा गया है।