कैसरगंज (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज को डिजिटल एक्स-रे मशीन मिली है। शनिवार को सीएमओ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही एक्स-रे की शुरुआत हो गई है।
सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से कैसरगंज क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यहां के निवासी बहुत दिनों से डिजिटल एक्स-रे लगवाए जाने की मांग कर रहे थे। अधीक्षक डाॅ. एनके सिंह ने बताया कि लगभग 22 लाख की लागत से यह मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई है। अब एक्सरे के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर डाॅ. बीके सिंह, नीति आयोग के पीयूष कुमार मौजूद रहे।