बहराइच। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 20 दिव्यांग छात्राओं को ई ट्राईसाइकिल दी जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने या शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं इच्छुक छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र, संस्थाध्यक्ष द्वारा जारी अध्ययन या प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और मोबाइल नंबर जमा करना होगा। अभिलेख विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराएं।