फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निर्धारित मानक से अधिक खर्च कर दिया डीजल

Tue, 30 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन ने 113 चालकों के वेतन से रिकवरी के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों के चालकों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक डीजल की खपत कर डाली। मामले में जब रोडवेज प्रशासन ने जांच कराई, तो 113 चालक बसों में अधिक डीजल खपत करने के दोषी पाए गए। अब रोडवेज प्रशासन की ओर से जांच में दोषी पाए गए सभी चालकों के खिलाफ डीजल की धनराशि उनके वेतन से रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज बस अड्डे से 104 बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से जिस मार्ग पर बस का संचालन किया जा रहा है। उस मार्ग की दूरी के हिसाब से डीजल का मानक भी तय कर रखा है। रोडवेज प्रशासन चालकों को आवंटन डीजल की खपत की जांच कराता रहा है। कई चालक मानक से अधिक डीजल की खपत कर देते हैं। जांच में खुलासा होने पर रोडवेज प्रशासन चालकों के वेतन से डीजल की रिकवरी भी करती आ रही है। लेकिन इसके बाद भी चालक मानक से अधिक डीजल खर्च करने से बाज नहीं आ रहें हैं। सप्ताहभर पूर्व रोडवेज प्रशासन की ओर से दिसंबर माह में चालकों द्वारा बसों को आवंटित डीजल की जांच कार्यशाला प्रभारी से कराई थी। जांच में 113 चालक मानक से अधिक डीजल की खपत करने के दोषी निकले। मामले में एआरएम प्रेमकुमार ने सभी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालकों के वेतन से डीजल की धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें