फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अखंड गायत्री महामंत्र जाप में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
 बाबागंज के नरैनापुर में गायत्री महामंत्र जाप में मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
बाबागंज। ग्राम पंचायत सुमेरपुर के नरैनापुर गांव में रविवार को श्री मां गायत्री परिवार ने अखंड गायत्री महामंत्र जाप और यज्ञ हवन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में महेश कुमार सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। इसमें गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने अखंड महामंत्र का जाप किया। इसके बाद विधि-विधान से यज्ञ-हवन किया गया। इस दौरान राष्ट्रहित, जनकल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर समाज में सद्भाव और शांति मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जगतराम वर्मा, कौशल किशोर श्रीवास्तव, पाटन दीन वर्मा, शिव प्रताप सिंह, संतोष कुमार, संगीता देवी, राजेश राय, रमन सिंह, मदन पाल सिंह, सीताराम वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, छाया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें