फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में तैनात आशा कार्यकर्ता व संगिनियों को विगत दो वर्ष से जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं दी जा रही है। मानदेय भी समय से नहीं मिल रहा है। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एसपी तिवारी को सौंपे ज्ञापन में आशा कार्यकर्ता व संगिनियों ने कहा है कि उन्हें वर्ष 2021-22 व 2022-23 का मानदेय व प्रतिपूर्ति राशि सही ढंग से नहीं मिल रही है। इससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। जब भी पैसे की मांग की जाती है तब अधीक्षक व बीसीपीएम कभी बजट, कभी नेटवर्क तो कभी डोंगल खराब होने की बात कह लौटा देते हैं।आशा कार्यकर्ता व संगिनियों ने 31 मार्च तक मानदेय व प्रतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उच्च न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में आशा देवी, कमला देवी, कस्तूरी देवी, रेनू पाठक, सुषमा, सुनीता, नीता, सुल्ताना, अनुपमा, माया, ममता, पूनम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें