फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: व्यापारी से रंगदारी मांगी, दो के खिलाफ केस

Tue, 06 Feb 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के एक व्यापारी ने दो लोगों पर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। यह मामला नगर के खत्रीपुरा निवासी ने दीपक श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में दर्ज कराया है। व्यवसायी दीपक का कहना है कि उन्होंने घसियारीपुरा में अनिल कुमार आदि से एक भूखंड लिया था। आरोप लगाया कि जमीन खरीद की जानकारी होने पर संदीप कालिया व विवेक प्रजापति ने धमकी दी और 15 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। दीपक का कहना है कि डर के चलते कुछ धनराशि आरोपियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बावजूद आरोपी धमका रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें