फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नशामुक्त भारत अभियान पुनर्वास केंद्र की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास खंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, अपर मुख्य सचिव (समाज कल्याण) एल वेंकटेश्वर लू ने दीप जलाकर किया। अपील की कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग दें।कार्यक्रम के दौरान रूल ऑफ सोसाइटी के संयोजक संजीव श्रीवास्तव, किसान परिषद के शिवपूजन सिंह और रामकृष्ण परमहंस मिशन सेवा समिति के अध्यक्ष शशांक सिन्हा ने अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन का ध्यान इन मुख्य बिंदुओं की ओर खींचा। ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी और परिवार बर्बाद हो रहे हैं।जिले में स्थायी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र न होने के कारण मरीजों को लखनऊ या नेपाल जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की भारी हानि होती है। पदाधिकारियों ने जिले में ही अत्याधुनिक नशा उपचार और पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवियों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीओ मुकेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय सहित गायत्री परिवार और विभिन्न संगठनों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें