कैसरगंज के प्रधानपुरवा मे घायल मिला हिरन।
- फोटो : कैसरगंज के प्रधानपुरवा मे घायल मिला हिरन।
कैसरगंज। ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर के मजरा जयराज सिंह प्रधानपुरवा में मंगलवार सुबह पानी की तलाश में भटक रहे हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वह वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और किसी तरह हिरण की जान बचाई। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मी घायल हिरण को इलाज के लिए अपने साथ ले गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर चिंता है, क्योंकि कुछ दिन पहले भी इलाके में एक हिरण मृत मिला था।