बहराइच। रोडवेज में संविदा पद पर कार्यरत एक परिचालक का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। मऊ जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर निवासी सचिन कुमार (26) रोडवेज में संविदा परिचालक था। सचिन कोतवाली नगर के नाजीरपुरा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
सोमवार की दोपहर उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। शव को फंदे से झूलता देख मोहल्ले के लोगों को पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।