फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान की हत्या कर बाग में फेंका शव

Sun, 23 Apr 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/हुजूरपुर। गेहूं की मड़ाई करवाने के लिए ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर निकले एक किसान की हत्या कर उसका शव बाग में फेंक दिया गया। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह किसान का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और खून के धब्बे मिले है। ऐसे में उसकी पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोकलहा निवासी मगनू (45) का खेत भेटिया गांव में है। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम वह ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर गेहूं की मड़ाई करवाने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। जिसके चलते कुछ देर परिजन किसी और के खेत में मड़ाई करने की सोचते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद भी मगनू के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

अगले दिन भेटिया प्राथमिक विद्यालय के पास बाग में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव बाग में फेंक दिया गया। हुजूरपुर थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किसी से नहीं थी दुश्मनी
मृतक के भाई पेशकार यादव ने बताया कि उनके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। शव पर जगह-जगह चोट के निशान और खून के धब्बे मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक के बहनोई सतगुरु ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हत्या की गवाही दे रहे हैं। सामान्य मौत होने पर खून और चोट नहीं आती।
विज्ञापन


एसपी ने मौके पर की जांच
एसपी प्रशांत वर्मा व एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी होने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंंने थाना प्रभारी को प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें