फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Mon, 08 Apr 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर नहीं थे परिजन, आत्महत्या की कही जा रही बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव शनिवार की देर रात उसके घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी आत्महत्या करने का कारण नहीं स्पष्ट है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौसाहार के मजरा मूडपुरनपुरवा निवासी अनुज (25) शनिवार की रात घर पर अकेला था। उसके परिजन कहीं गए थे। इस दौरान देर रात संदिग्ध हालात में उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के बड़े भाई तीरथराम ने बताया की अनुज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन अभी कारण नहीं पता चला है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें