फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: घर से लापता हुए दो बच्चों के शव घाघरा नदी से बरामद, बिना बताए घूमने निकले थे

Wed, 10 May 2023 12:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

घर से बिना बताए घूमने निकले दो बच्चों के शव घाघरा नदी से बरामद हुए हैं। परेशान परिजनों को सुबह दो लाशें मिलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के बोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी स्थित घाघरा नदी के कछार में दो मासूम बच्चों के शव घाघरा नदी में बरामद हुए हैं। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौरी गांव निवासी लव (7) पुत्र रिंकू व श्याम जी (8)पुत्र चिन्टू मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से घर से निकल गए थे। परिजनों के मुताबिक बच्चे बिना घर पर बताएं घर से घूमने के लिए निकले थे।

देर शाम जब दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई एवं बच्चों को ढूंढने में जुट गए। परिजनों के काफी तलाशने के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो थक हार कर घर लौट आए। इसके बाद बुधवार की सुबह ही तकरीबन 7:00 बजे ग्रामीणों की सूचना पर बच्चों के शव घाघरा नदी के कछार में पड़े हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दोनों बच्चों के पिता घाघरा नदी के तट पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें