फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार दिन पूर्व लापता हुई किशोरी का नदी में मिला शव

Sun, 03 Mar 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ लकड़ी बीनने गई थी किशोरी, गोताखोर कर रहे थे तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बौंडी(बहराइच)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी एक किशोरी चार दिन पूर्व घाघरा नदी के पास लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान वह लापता हो गई थी। जिसके बाद से नदी में उसकी तलाश की जा रही थी। किशोरी का शव चार दिन बाद नदी से बरामद हुआ। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी नीलू(16) चार दिन पूर्व छोटे भाई शिवशंकर के साथ घाघरा नदी के कछार में लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में डूब गई थी। जिसके बाद से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को उसका शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को घाघरा नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें