फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में मिला शव

Mon, 10 Jun 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग तीन दिन पूर्व लापता हो गया था। उसका शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर जबदा के खेत में पड़ा मिला। शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहवा निवासी राम अक्षर (80) किसान थे और तीन दिन पूर्व घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। दो दिन पूर्व परिजनों ने थाने पर भी गुमशुदगी के लिए तहरीर दी थी। रविवार की सुबह राम अक्षर का शव घर से कुछ दूरी पर जबदा के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक शव सड़ चुका था, जिससे तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे रामबरन ने बताया कि उनका कोई आरोप नहीं है। थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें