फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन

बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के मुकेलिया लालापुरवा निवासी सुरेश गौतम(24) पुत्र गरीबे का शव शनिवार की रात बबूल के पेड़ से लटकता पाया गया। पोस्टमार्टम करवाने आए पिता गरीबे ने बताया कि बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बेटा घर से चला गया था। खोजबीन पर उसका शव पास के एक बाग में बबूल के पेेड़ से लटकता मिला। (संवाद)
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल
बहराइच। नानपारा कोतवाली के बाईपास चौराहा निवासी पप्पू (30) अपनी पत्नी अनिता (28) के साथ अपने गांव गोकुलपुर जा रहे थे। इसी दौरान ककरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर से घायल दंपती को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र में ही दोपहर लगभग एक बजे लेंगड़ीपुल के पास गोवंश चरा रहे जालिमपुर कोटवा निवासी भदेले (53) को बस ने टक्कर मार दी। जिससे भदेले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं हादसे में एक गोवंश की भी मौत हो गयी। नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें