फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला की हत्या का आरोप, कब्र से निकाला शव

Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। क्षेत्र में पांच दिन पूर्व एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। इस पर रविवार को महिला के शव को कब्र से निकालकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम उत्तमापुर निवासी पंकज की पत्नी अर्चना (21) की गत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने बीमारी के चलते अर्चना की मौत होेने की बात कहते हुए शव को दफन कर दिया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता हुरूडवा मझोव्वा निवासी श्याम सुन्दर ने अर्चना की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि डेढ़ साल पहले ही अर्चना की शादी हुई थी।
पिता ने बेटी के पति, जेठ व जेठानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस से केस दर्ज नहीं किया तो मृतका के पिता ने अधिकारियों से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। अधिकारियों के निर्देश रविवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव ने पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को कब्र से निकलवाया। रिसिया थाना प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें